कानपुर: प्रधान डाकघर में मेल दिवस पर जन शिकायत गोष्ठी का आयोजन किया गया
कानपुर प्रधान डाकघर में सोमवार सुबह 11 बजे मेल दिवस के अवसर पर जनसुनवाई गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जनसुनवाई में विभिन्न संस्थानों जैसे डिफेंस की तरफ से एयर फोर्स, बैंक अधिकारी, व अन्य निजी संस्थान के लोगों ने भाग लिया । मेल दिवस पर मुख्यता राष्ट्रीय पार्सल और अंतरराष्ट्रीय पार्सल की शिकायतों की सुनवाई और निस्तारण पर विस्तार से वार्ता हुई।