कानपुर: बुजुर्गों को जवान बनने का झांसा देकर 35 करोड़ की जालसाजी करने वाले डॉक्टर ने किया सरेंडर
कानपुर में बुजुर्गों को जवान बनाने का झांसा देकर 35 करोड़ की जालसाजी करने वाले राजीव कुमार दुबे ने DCP साउथ ऑफिस में आज सोमवार को 4 बजे सरेंडर कर दिया है। किदवईनगर पुलिस राजीव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ ठगी के शिकार सैकड़ों लोग भी DCP साउथ भी पहुंच गए हैं। हंगामा बवाल की आशंका पर DCP साउथ ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।