कानपुर: कानपुर में पश्चिमी विछोभ के चलते आधी के साथ जोरदार बारिश, 48 घंटे तक रहेगा इसका असर
पोस्ट मानसून में आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ देर से बनते हैं पर इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून की विदाई होते ही पश्चिमी मानसून ने दस्तक दे दी। इसका प्रभाव कानपुर और आसपास पड़ा। पिछले 48 घंटों से इसका असर दिखने लगा है।मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि मानसून के बाद यह पहला पश्चिमी विक्षोभ है। शनिवार, रविवार के बाद आज 4 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई।