वारिसलीगंज: वारसलीगंज थाना में पुलिस ने प्रेस वार्ता में किया खुलासा, चेन चोर गिरोह की 2 महिलाओं को गिरफ्तार, ₹288500 का सोना बरामद
वारसलीगंज बाजार में टोटो में बैठने के दौरान नीलम देवी की सोने की चेन चुरा ली गई थी। शिकायत पर पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार भास्कर के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूत्रों के आधार पर कार्रवाई की।