सबौर: बुद्धुचक थाना क्षेत्र में ज़मीन विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार के चार-पांच लोगों को पीटा
जिले के बुद्धूचक थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दबंगों के द्वारा एक ही परिवार के चार-पांच लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में बुद्धूचक थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई