इस्माइलपुर: बासा में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, अज्ञात पर मामला दर्ज
इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर गांव में गंगा किनारे बासा में सो रहे 70 वर्षीय किसान बूटो मंडल की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मृतक के पुत्र छंगूरी मंडल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुत्र के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।