राजगढ़ी: बड़कोट में तिलाडी शहीद दिवस पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने तिलाडी के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
बड़कोट ने शहीद स्मारक स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने तिलाडी के वीर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पुरानी पेंशन बहाली के प्रदेश अध्यक्ष जीतमण और जिला अध्यक्ष जयप्रकाश बिजल्वाण ने कहा कि हम यहां तिलाडी के शहीदों की कुर्बानी से सीख लेते हुए अपनी लड़ाई मुकाम तक पहुंचाने के संकल्प लेकर जा रहे हैं।