कानपुर: मांगलिक कार्यक्रमों के लिए नगर विकास विभाग में मंगल भवन का शिलान्यास, महापौर और नगर आयुक्त ने किया भूमि पूजन
निम्न आय वर्ग के परिवारों में होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों के लिए शनिवार 4 बजे को नगर विकास विभाग के निदेशक असलम अंसारी ने बहुप्रतीक्षित "मंगल भवन" का शिलान्यास किया। यह सामुदायिक भवन व बारातशाला जेसीआई कानपुर इंडस्ट्रियल और नगर निगम के संयुक्त प्रयासों से बनाया जा रहा है। महापौर और नगर आयुक्त ने भूमि पूजन कर कार्य शुरू किया।