कानपुर: कानपुर का सबसे बड़ा फर्टिलाइजर कारखाना हुआ बंद, नोटिस की गई चस्पा, सैकड़ों लोग हुए बेरोजगार
कानपुर के औद्योगिक स्वरूप को बड़ा झटका लगा है। कानपुर ही नहीं प्रदेश की बड़ी फैक्ट्री में शुमार फर्टिलाइजर फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है। दिवालिया हो चुके जेपी ग्रुप का फर्टिलाइजर कारखाना केएफसीएल के मालिकों ने शनिवार 9 बजे आखिरकार तालाबंदी की घोषणा कर दी है। बंदी का नोटिस भी लगा दिया गया है। जिससे सैकड़ो लोग बेरोजगार हो गए हैं।