गभाना: गभाना तहसील में फ्रंट कार्यालय के विरोध में अधिवक्ताओं ने सातवें दिन बंद रखे अपने चैंबर, वादाकारी व ग्रामीण रहे परेशान
गभाना तहसील में फ्रंट कार्यालय यानी ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को हड़ताल के सातवें दिन अधिवक्ताओं ने अपने-अपने चैंबर पूरी तरह बंद रखे, जिससे तहसील में न्यायिक और रजिस्ट्री कार्य ठप हो गए। सुबह करीब 10 बजे से ही तहसील परिसर में वकीलों के चैंबरों पर ताले लटके दिखाई दिए।