उज्जैन शहर: पाण्ड्याखेड़ी में टायर चोर गिरोह का पर्दाफाश, ₹11.50 लाख का माल जब्त
उज्जैन के पंवासा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रक से टायर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। पाण्ड्याखेड़ी ब्रिज के पास खड़े एक टाटा ट्रक (MP-14-LB-2277) से अज्ञात बदमाशों ने डिस्क सहित तीन कीमती MRF टायर चोरी कर लिए थे, जिसकी रिपोर्ट ट्रांसपोर्ट व्यवसायी असीम कुमार तिलकर ने दर्ज कराई थी।