सिरदला: बरसोत गांव में प्रखंड के बज्रपात से भैंस की हुई मौत, पशुपालक बाल-बाल बचा
Sirdala, Nawada | Jun 14, 2026 सिरदला थाना क्षेत्र के बरसोत गांव में शनिवार देर शाम तेज आंधी, बारिश और वज्रपात ने एक पशुपालक को भारी नुकसान पहुंचाया। गांव निवासी बुधन भगत अपनी दुधारू भैंस को बधार से चराकर घर ला रहे थे। इसी दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। बुधन भगत भैंस से कुछ दूरी पर होने के कारण बाल-बाल बच गए। जानकारी रविवार को 11 am बजे प्राप्त।