ऊना के आशु पुरी हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान पता चला कि वारदात के बाद आरोपी पक्ष के छह युवक घर नहीं लौटे और पूरी तरह गायब हैं। सोशल मीडिया गतिविधियां भी बंद होने से उनके छिपे होने की आशंका है। पुलिस ने पंजाब के खरड़ सहित कई जगह दबिश दी, पर सफलता नहीं मिली। उधर, मुख्य आरोपी परमिंद्र और पुरजिंद्र पीजीआई में गंभीर हालत में हैं।