चूरू: वनपाल सीधी भर्ती - 2026 परीक्षा 28 जून को, चूरू के जिला परिषद सभागार में परीक्षा से जुड़े कार्मिकों का हुआ प्रशिक्षण
Churu, Churu | Jun 26, 2026 जिला कल€टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में 28 जून को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एक पारी में सवेरे 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित होने वाली वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 से जुड़े पर्यवेक्षकों,केद्राधीक्षकों,उप समन्वयकों एवं अतिरिक्त केद्राधीक्षकों का प्रशिक्षण जिला परिषद सभागार में आयोजित किया गया। दक्ष प्रशिक्षक जगदीश ने विस्तार से चर्चा की।