गौनहा: बैरिया माधोपुर गांव मे गांव व कब्रिस्तान को कटाव से बचाने हेतु मुखिया ग्रामीण जनता के साथ कर रही आमरण अनशन
बैरिया माधोपुर गांव में हरबोड़ा नदी से गांव व कब्रिस्तान को कटाव से बचाने हेतु मुखिया मंजुला मिश्रा सैकड़ो ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर हैं। मुखिया प्रतिनिधि राजा मिश्रा बताते हैं कि वर्ष 2022 से जिला स्तरीय पदाधिकारी, सांसद व विधायक से हरबोड़ा नदी से कटाव हेतु गाइड बंद बांधने की मांग होती रही है। परंतु प्रशासन चुप्पी साधे हुए था।