ब्यौहारी: ब्यौहारी के घोरशा घाटी में अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवारों को ठोकर तीन घायल, पुलिस ने पहुंचा अस्पताल
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की घोरशा घाटी में अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से बाइक में सवार तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक युवक एवम दो महिलाएं शामिल है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस की डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ला कर भर्ती कराया है।