ब्यौहारी: पपौंध क्षेत्र की ग्राम पंचायत निपनिया के उत्तर टोला मोहल्ले में एक हफ्ते से ट्रांसफार्मर जला होने से लोग परेशान
जिले के अंतिम छोर का पपौंध क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनिया उत्तर टोला मोहल्ले में एक हफ्ते से ट्रांसफार्मर जला हुआ जनता बिजली और पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रही है।लेकिन संबंधित अधिकारी कर्मचारी और ग्राम पंचायत मुखिया इस पर ध्यान नहीं दे रहे है। जिससे लोग आक्रोशित हैं।