हैदरगढ़: सिद्धौर में नई ग्रामीण रोजगार योजना का शुभारंभ, अब मिलेगी 125 दिन रोजगार और ₹300 प्रतिदिन मजदूरी
सिद्धौर विकासखंड की ग्राम पंचायत बम्भौरालोदी में विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन गारंटी (VB-G-RAM-G) योजना का शुभारंभ किया गया। योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को अब 100 की बजाय 125 दिन का रोजगार और ₹300 प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।