अमरोहा: अमरोहा जिले भर में धूमधाम से मनाया गया अष्टमी पर्व, कन्याओं को कराया गया भोजन और लिया आशीर्वाद, पुलिस रही अलर्ट
Amroha, Amroha | Sep 30, 2025 आज मंगलवार की सुबह करीब 6:00 बजे से नवरात्रि की अष्टमी पर को अमरोहा जिलेभर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया। सुबह से ही मंदिरों और घरों में भक्तिमय वातावरण रहा।जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने घरों पर कन्याओं को आमंत्रित कर पारंपरिक भोजन—पूड़ी, हलवा और चने का प्रसाद खिलाया