चंदौसी: थाना बनियाठेर पुलिस ने चोरी का खुलासा किया, अभियुक्त के पास से चोरी की बाइक बरामद
थाना बनियाठेर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को बृहस्पतिवार शाम 4:00 के करीब गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शानू पुत्र मोहम्मद शकील निवासी तुर्तीपुर इल्हा, थाना नखासा के कब्जे से चोरी की गई सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। यह बाइक देवरखेड़ा निवासी ग्रीस पुत्र कंचन सिंह की थी, जो 2 जून को उनकी दुकान के बाहर से चोरी हो गई थी