सांगानेर: राजस्थान की ANTF पुलिस ने मध्य प्रदेश में कालसर्प दोष की पूजा करवा रहे ₹25,000 के इनामी नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने 25 हजार रुपए के इनामी तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलताहासिल हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कालसर्प दोष की पूजा कराने आया था। एएनटीएफ की टीम सादे कपड़ों में श्रद्धालु बनकर महाकाल मंदिर और उसके आसपास के मंदिरों में लगातार निगरानी करती रही। पुलिस ने आरोपी राकेश को पकड़ा है।