जांजगीर: हसदेव नदी पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन, केवा और हथनेवरा गांव में 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर को किया गया जब्त
जांजगीर चांपा जिले के अलग अलग जगहों से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करने वाले वाहनों को जब्त किया गया है. जिसमें से 5 हाइव और 6 ट्रैक्टर है. सभी वाहनों पर खनिज अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला जाएगा. फिलहाल, खनिज विभाग की टीम के द्वारा रेत परिवहन को रोकने के लिए मार्ग की अवरुद्ध कराया गया है.