*कैंट पुलिस की कार्रवाई:* 10 वाहन सीज़, 70 पर चालान, काली फ़िल्म भी हटवाई वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर यातायात माह के दौरान कैंटोमेंट क्षेत्र में कैंट थाना पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने किया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।