ललितपुर: चौकाबाग में पति ने पत्नी पर चाकुओं से किए ताबड़तोड़ हमले, गंभीर हालत में ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती, आरोपी फरार
ललितपुर शहर के मोहल्ला चौकाबाग में सनकी पति ने अपनी पत्नी पर चाकुओं से कई बार ताबड़तोड़ हमले किए। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी पति पत्नी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं पत्नी को गंभीर हालत में इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।