चैनपुर: खरीगावा चौक पर पूर्व में हुए मारपीट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
चैनपुर के खरीगांव चौक पर पूर्व में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को शाम 6 बजे चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी चैनपुर बाजार निवासी अजय कुमार गुप्ता बताया जाता है। उन्होंने कहा कि 17 मार्च की देर शाम मारपीट की घटना हुई थी। यह मामला जब पशु लदे एक ट्रक को रोकर उसमें सवार व्यक्ति के साथ मारपीट हुई था।