#देवरिया/भलुअनी। सावन माह के पहले सोमवार पर भलुअनी क्षेत्र के सोनाड़ी गांव स्थित प्राचीन शिव-पार्वती मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
मंदिर में सोनाड़ी के अलावा बंगरौली, मिश्रिया टोला, बंजरिया, बेलासपुर, मरकड़ा, कुईचवर, उसरा टोला सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे।
गांव निवासी विकास गोंड ने बताया कि यह शिव-पार्वती मंदिर काफी प्राचीन है और क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है। सावन माह में विशेष रूप से दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु यहां भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आते हैं।
सावन के पहले सोमवार पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने क्षेत्र की धार्मिक आस्था और परंपरा की एक बार फिर झलक प्रस्तुत की।
#viralreels #deorianews #deoriaup52
Barhaj, Deoria | Aug 3, 2026