चंदनकियारी: बड़ाजोर में आवास योजना के दावों की खुली पोल, असहाय परिवार अब भी कच्चे घर में
चंदनकियारी प्रखंड के बड़ाजोर पंचायत में सिस्टम की अनदेखी ने एक असहाय परिवार को छत से महरूम रखा है। दिहाड़ी मजदूर शंकर हांसदा का दाहिना हाथ तीन साल पहले दुर्घटना में टूट गया। पैसे न होने से इलाज नहीं हो पाया।आज भी शंकर हांसदा,पत्नी गंगामणि देवी और चार बच्चों के साथ जर्जर कच्चे मकान में रहते हैं।