चाचौड़ा: NH-46 बरखेड़ा खुर्द पर तेज रफ्तार बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Chachaura, Guna | May 22, 2026 चाचौड़ा थाना के NH 46 पर बरखेड़ा खुर्द गांव के पास उज्जैन तरफ से आ रही तेज रफ्तार गुजरात पासिंग बस ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। ट्राली के पहिए टूटकर निकल गए ट्रैक्टर पलट गया। बस का गेट वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर सवार रणधीर कुशवाहा धर्मेंद्र कुशवाहा के हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी। 1033 से अस्पताल पहुंचे, पुलिस जांच जारी है।