चूरू: भल्लूजी महाराज मंदिर से चांदी के 130 छत्र चोरी, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पीछा कर एक संदिग्ध को पकड़ा
Churu, Churu | Jul 22, 2025 चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में स्थित भाणूदा गांव के भल्लूजी महाराज मंदिर में चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात चोर पिकअप वाहन में आए और मंदिर के ताले तोड़कर भगवान को चढ़ाए गए 130 चांदी के छत्र चुरा ले गए। पुलिस ने मंगलवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।