चूरू: कीटनाशक के प्रभाव से 25 वर्षीय महिला की मौत, रियाऊ ताल से जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Jul 22, 2025 चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के गांव रियाऊ ताल अपने पीहर आई 25 वर्षीय महिला की मंगलवार को कीटनाशक के प्रभाव से मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चौकी पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया है, मौत का वास्तविक कारण जानने के लिये शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।