गढ़वा: गढ़वा कांडी थाना क्षेत्र के मोखापी गांव निवासी विकास कुमार राम थ्रेसर के चपेट में आने से जख्मी हो गया
Garhwa, Garhwa | Mar 14, 2024 गढ़वा कांडी थाना क्षेत्र के मोखापी गांव निवासी विकास कुमार राम थ्रेसर के चपेट में आने से जख्मी हो गया।उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विकास कुमार थ्रेसर में मसूरी को काट रहा था। इसी दौरान जाली साफ करने के कदम में उसका गमछा चलती थ्रेसर के नट बोल्ट में फस गया।