गढ़वा: समाहरणालय गढ़वा के सभागार में स्वीप कोषांग के द्वारा नैतिक मतदान एवं EVM VVPAT के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन
Garhwa, Garhwa | Mar 14, 2024 गुरुवार को समाहरणालय गढ़वा के सभागार में स्वीप कोषांग के द्वारा नैतिक मतदान एवं EVM VVPAT के संबंध में जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया, जहां ईवीएम वीवीपीएटी की पारदर्शिता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर के द्वारा किया गया।