गढ़वा: गढ़वा रंका थाना क्षेत्र के बरदरी गांव निवासी प्रसाद बैठा की पुत्री सविता कुमारी पेड़ गिरने से घायल हो गई।
Garhwa, Garhwa | Mar 14, 2024 गढ़वा रंका थाना क्षेत्र के बरदरी गांव निवासी प्रसाद बैठा की पुत्री सविता कुमारी पेड़ गिरने से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सविता कुमारी अपने घर से शौच करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में ही सूखा हुआ आम के पेड़ उसके ऊपर गिर गया। उससे वह पेड़ के नीचे दब गई।