बांका: ककवारा के पास टोटो की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
Banka, Banka | May 20, 2026 बांका कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित ककवारा के पास टोटो की टक्कर से बाइक सवार जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार बुधवार की सुबह 11:00 बजे सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार रामपुर गांव निवासी अमित कुमार बाइक से बांका आ रहा था।इस दौरान ककवारा के पास एक टोटो ने उसकी बाइक में टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गई जिसमें वह गिरकर जख्मी हो गया।