बहराइच: पयागपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
जिले के पयागपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर को मृतका के पति ने बताया कि वह घर में नहीं था। वापस जब घर आया तो देखा की शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस जांच में जुट गई है।