महोबा में नकली खाद के अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस और कृषि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। कबरई और खरेला थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से 117 बोरी तैयार नकली खाद, 70 रैपर, 52 कच्ची बोरी, ट्रैक्टर और पैकिंग मशीन जब्त की गई। कृषि अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य किसानों को सही और प्रमाणित खाद उपलब्ध कराना है।