कुशलगढ़: कुशलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित डुंगरा छोटा में सट्टा पर्ची काटते एक व्यक्ति को डिटेन किया गया
कुशलगढ़ थाना पुलिस ने डुंगरा छोटा में दबिश दी।इस दौरान एक व्यक्ति को रंगे हाथों सट्टापर्ची काटते हुए पकड़ा गया। आरोपी की पहचान पारसिंह पुत्र धनजी निवासी सोमजीपाड़ा के रूप में हुई है,जिसके बाद मौके से आरोपी को डिटेन किया गया।कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशानुसार जिले में जुआ और सट्टे पर सख्त कार्रवाई की जारही है।