लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक यात्री ने हंगामा किया। नशे की हालत में होने के कारण उसे इंडिगो एयरलाइंस की दम्माम जाने वाली उड़ान में सवार होने से रोक दिया गया था। बोर्डिंग से रोके जाने पर यात्री ने टर्मिनल के बाहर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उसने अपना बैग पटक कर तोड़ दिया और अन्य यात्रियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।