अरवल: राजकीय मध्य विद्यालय बेलसार में नामांकन बढ़ाने के लिए घर-घर जागरूकता अभियान
Arwal, Arwal | Apr 24, 2026 राजकीय मध्य विद्यालय बेलसार में नामांकन बढ़ाने को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्रों ने गांव की गलियों में घूमकर लोगों को शिक्षा का महत्व बताया। प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार ने कहा, "आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे" जैसे नारों से अभिभावकों को प्रेरित किया। घर-घर जाकर बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की गई।