बदायूं: दजरामपुर गांव में पत्नी से लड़ाई के बाद पति ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की
Budaun, Budaun | Jun 15, 2026 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के दजरामपुर गांव के रहने वाले 26 वर्षीय सोहन सिंह पुत्र जगदीश ने घर के कमरे में कुंडे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोहन सिंह के शव को कब्जे में लेकर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सोहन सिंह की पत्नी मोबाइल पर रील बनाती थी।