अररिया: शहर के शिवपुरी में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में एक युवक घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Oct 18, 2026 शहर के शिवपुरी वार्ड संख्या-9 में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। इस घटना में रंजीत राम नामक युवक धारदार हथियार से हमला किए जाने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा