मथुरा: पति ने देवरानी से लगाव के विरोध करने पर पत्नी को पीटकर घर से निकाला, 9 महीने से इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता
मथुरा में एक महिला के साथ ससुराल पक्ष की दरिंदगी और पुलिस की संवेदनहीनता का झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। कोसीकलां के राधा विहार कॉलोनी की रहने वाली पूजा ने अपने पति और ससुराल वालों पर बिजली का करंट लगाने और मारपीट कर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पिछले 9 महीनों से यह महिला अपने मासूम बच्चों के साथ इंसाफ के लिए पुलिस के चक्कर काट रही है,