हज़ारीबाग: हजारीबाग में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही
हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र स्थित मिशन अस्पताल के पास देर रात तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि अन्य घायलों का भी अस्पताल में इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक कथित तौर पर नशे की हालत में था। कार कई लोगों को टक्कर मारने के बाद बिजली के पोल और चापाकल से टकराकर रुकी। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच