बीना: मंदिर से लौट रही महिला से सर्वोदय चौराहे के पास सोने की चेन लूटी
Bina, Sagar | May 31, 2026 महिला पुष्प जैन, पति दिनेश जैन, निवासी वीर सावरकर वार्ड, मंदिर से पूजा करके घर वापस आ रही थीं। तभी सर्वोदय चौराहा ब्रिज के पास घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने महिला की गर्दन से सोने की चेन लूटने की कोशिश की। महिला ने चेन बचाने के लिए काफी संघर्ष किया, लेकिन बदमाशों ने जबरदस्ती चेन खींच ली और तेजी से फरार हो गए।