मऊरानीपुर: मऊरानीपुर नगर पालिका की मासिक बैठक में पार्षद हुए नाखुश, पार्षदों ने लगाए गंभीर आरोप
नगर पालिका परिषद में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्षदों द्वारा बैठक को लेकर तमाम आरोप लगाते हुए बताया कि, पार्षदों द्वारा नगर में सुखनई नदी में सफाई ब्यबस्था को लेकर पैसा का ब्यौरा मांगा। वही नगर पालिका की दुकानों की नीलामी व अन्य खर्चो को लेकर चर्चा की तो मीटिंग समाप्त कर दी गई। जिसको लेकर लगभग आधा दर्जन पार्षद खफा हो गए और मीटिंग का विरोध किया।