मऊरानीपुर: तिलेंरा में आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की हुई मौत, पशुपालक ने राजस्व विभाग को दी सूचना
मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में तेज गर्जना के साथ बारिश एवं ओला गिरने का कुदरती कहर आम जनमानस पर बरस रहा है। तो वही तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से खेत में बंधी हुई एक भैंस पर आकाशीय बिजली गिर गयी। जिसके चलते भैंस की मौत हो गई। तो वही मामले की जानकारी पशुपालक के द्वारा राजस्व विभाग को दी गई एवं आर्थिक मदद की मांग की गयी।