मऊरानीपुर: मऊरानीपुर तहसील के विभिन्न गांवों में ओलावृष्टि से फसलों को हुआ भारी नुकसान, किसानों ने की मुआवजे की मांग
मऊरानीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांव में सुबह से ही तेज बारिश और ओला वृष्टि हो रही है जिसके चलते खेतों में खड़ी हुई गेहूं चना मटर की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।तो वहीं किसानों के द्वारा कुदरत के कहर से हुये नुकसान के बदले सरकार से क्षतिपूर्ति राशि एवं मुआवजा राशि दिलाए जाने की मांग की गई।