मऊरानीपुर: ग्राम बुखारा में रविदास मन्दिर प्रांगण में विशाल भंडारे का हुआ आयोजन, पुलिस प्रशासन रहा उपस्थित
ग्राम पंचायत बुखारा में संत शिरोमणि रविदास मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद भागवत कथा के समापन के दिन सर्व समाज द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमे सभी समाजों के ब्यक्तियो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया एव भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। विशाल भंडारे में आयोजन कमेटी व समस्त ग्राम बासियों के साथ पुलिस प्रशासन मोके पर उपस्थित रहा।