बरेली: बरेली पुलिस ने 4 महिला तस्करों को दबोचा, बुर्के में छिपाकर ला रही थीं 40 लाख की अफीम: एसपी नॉर्थ
बरेली के थाना देवरनियां क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ मेरठ यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गैंग का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने 4 महिला तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8.121 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।