मनोहरथाना: रामपुरिया में घर में विद्युत करंट फैलने से महिला घायल हुई
मनोहर थाना थाना क्षेत्र के राम पुरिया गांव में घर में विद्युत करंट फैलने से महिला घायल हुई । मनोहर थाना स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी। रामपुरिया निवासी भगवान सिंह गुर्जर ने बताया कि उनके घर के समीप से विद्युत लाइन के तार गुजर रहे हैं वह टूटकर गिरने से उनके घर में करंट फैल गया। करंट की चपेट में उनकी पत्नी केदार बाई के आने से वह अचेत हो गई। इलाज जारी।